फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir government will bring bonds in market

सरकार ऐसे सुधारेगी जम्मू कश्मीर की आर्थिक स्थिति

Fri, 23 Oct 2015 12:03 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir government will bring bonds in market

रियासत सरकार बाजार में बांड लाने की तैयारी कर रही है। भारी भरकम देनदारियों से छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सबसे पहले बिजली विभाग बांड लाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां की जा रहीं हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सरकार बांड लेकर मार्केट में उतरेगी।

विज्ञापन


विभाग पर लगभग 7000 करोड़ की देनदारी है। सरकार का वित्तीय ढांचा भी चुस्त दुरुस्त नहीं है। ऐसे में नए प्रोजेक्ट शुरू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ट्रांसफार्मर तक रिपेयर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


इन विषम परिस्थितियों में सरकार ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आउटसोर्स का मार्ग अपनाने को प्राथमिकता दी। इसके तहत सरकार मार्केट में बांड लाकर पैसा जुटाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग भी बांड लाने की तैयारी

jammu and kashmir government will bring bonds in market

विभागीय सूत्रों ने बताया कि मार्केट से जो पैसा आएगा उससे देनदारी चुकाने के साथ ही पूरी व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में काम होगा। इसके साथ ही कुछ प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर भी शुरू किए जाने हैं।

इसके लिए भी बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक बिजली विभाग के बाद पर्यटन विभाग भी बांड लाने की तैयारी कर रहा है। पर्यटन का ढांचा दुरुस्त करने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत पीपीपी मॉडल पर भी प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं।

जर्जर वित्तीय व्यवस्था से निजात के लिए बांड लाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके बाद पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन को आर्थिक रूप से मजबूत कर प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। - डॉ. निर्मल सिंह, डिप्टी सीएम एवं पीडीडी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed