फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and Kashmir Government Schools and roads to be Renamed after Troops and Officers Who attained martyrdom

जम्मू-कश्मीर: बलिदान देने वालों के नाम पर होंगी सड़कें और स्कूल, अमृत महोत्सव की तैयारियां तेज

Fri, 06 Aug 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 04:22 PM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अभियान के तहत कश्मीरी और डोगरी भाषा में क्षेत्रीय राज्य गीत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन
jammu and Kashmir Government Schools and roads to be Renamed after Troops and Officers Who attained martyrdom
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 सड़कों और 75 स्कूलों का नाम उन बहादुरों के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश की मिट्टी के लिए अपने प्राण न्योछार कर दिए। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों को जांचा। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


गौबा ने कहा कि वह आजादी के अमृत महोत्सव में 1947 के बाद की क्षेत्रीय आधार पर अर्जित उपलब्धियों को दर्शाएं। मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर शानदार काम करने वाले 75 लोगों के नाम पर सड़कें और इतने ही स्कूलों का नाम रखा जाएगा। 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंचायत स्तर पर खेल के मैदान व युवा क्लब स्थापित किए जाएंगे। पौधरोपण समितियां भी स्थापित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed