फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir government said in the High Court that classes will start soon in schools

जल्द लगेंगी कक्षाएं : हाईकोर्ट में जम्मू-कश्मीर सरकार ने रखा पक्ष, कहा- फिजिकल कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव जल्द

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा। कहा कि विद्यार्थियों के हितों का खास ध्यान रखा जाएगा।  

विज्ञापन
Jammu and Kashmir government said in the High Court that classes will start soon in schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार स्कूलों में सामान्य रूप से कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव करने जा रही है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में सरकार ने एक जनहित याचिका में अपना पक्ष रखते हुए इस आशय की जानकारी दी। याचिका में उत्तरी कश्मीर के उड़ी से ग्रामीणों ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटरनेट समेत दूरसंचार सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) शाह आमिर ने कहा कि सरकार स्कूलों में फिजिकल रूप से कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए प्रस्तावित करने जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। याची पक्ष ने कोर्ट से मांग की थी कि उड़ी में इंटरनेट और टेलिफोन कियोस्क की व्यवस्था संबंधी सरकार को निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मागरे और न्यायमूर्ति संजय धर की खंडपीठ ने कहा कि सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन को देखते हुए याचिका का निपटारा किया जाता है। एएजी ने कोर्ट में कहा कि ग्रामीणों की याचिका में इंटरनेट व दूरसंचार सुविधा की मांग को लेकर भी सरकार प्राथमिकता से कार्य करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed