{"_id":"604e56db76334a1e9c7f83f9","slug":"jammu-and-kashmir-government-darbar-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अगले माह बंद हो सकता है सरकार का दरबार, पेपरलेस होने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अगले माह बंद हो सकता है सरकार का दरबार, पेपरलेस होने की कवायद तेज
Mon, 15 Mar 2021 12:04 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Darbar Move
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अगले माह सरकार का दरबार बंद हो जाएगा। मई महीने के पहले या दूसरे सोमवार को श्रीनगर में दरबार सज जाएगा। इस बार दरबार के साथ कम से कम रिकॉर्ड की रवानगी हो, इसके लिए पेपर लेस दरबार मूव की कवायद नागरिक सचिवालय व सचिवालय से बाहर काम कर रहे 47 मूव कार्यालयों में की गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 23 या 30 अप्रैल को जम्मू में दरबार बंद हो जाएगा। श्रीनगर में तीन या 10 मई को नागरिक सचिवालय सहित दरबार मूव के सभी कार्यालय खुलेंगे। इसके अलावा उपराज्यपाल से लेकर मुख्य सचिव स्तर पर चर्र्चाओं का दौर जारी है। मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में दरबार बंद होने और श्रीनगर में खुलने की तिथियों पर अंतिम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नागरिक सचिवालय के बाहर के 47 मूविंग कार्यालयों के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी आदेश भी जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दरबार मूव कार्यालयों में वित्त आयुक्त राजस्व, सीआईडी संगठन समेत पुलिस महानिदेशक का कार्यालय, मुख्य कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट, लेखा विभाग के महानिदेशक का कार्यालय, कस्टोडियन जनरल का कार्यालय, मुख्य चुनाव अधिकारी का कार्यालय, युवा, सेवा और खेल विभाग के महानिदेशक, सूचना निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशक, श्रम आयुक्त कार्यालय आदि शामिल हैं।
जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव के समय कम से कम रिकॉर्ड को ट्रकों आदि के माध्यम से भेजा जाए इसके लिए डिजिटलीकरण के काम पर सरकार जोर दे रही है। नागरिक सचिवालय में तो डिजिटलीकरण का काम आधे से ज्यादा कर भी लिया गया है।