फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir GMC Kathua starts shifting to new building classes for first batch of AIIMS too soon

जम्मू-कश्मीरः नई इमारत में शिफ्ट होने लगा जीएमसी कठुआ, एम्स के पहले बैच की कक्षाएं भी जल्द

Thu, 03 Dec 2020 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार एस. खजूरिया, अमर उजाला, कठुआ
एस. खजूरिया, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Dec 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir GMC Kathua starts shifting to new building classes for first batch of AIIMS too soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ की नई इमारत में कक्षाएं शुरू करने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। प्रशासन की ओर से जीएमसी कठुआ प्रबंधन को अकादमिक दो ब्लॉक की नई इमारतें इसी सप्ताह हैंडओवर की जा रही हैं, जिसके लिए जीएमसी प्रबंधन ने सामान शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। यह सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जीएमसी कठुआ में फरवरी से जहां नया बैच शुरू होने जा रहा है, वहीं नई इमारत में एम्स जम्मू की वैकल्पिक कक्षाएं भी चलाई जाएंगी। सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह एम्स के लिए निदेशक के नाम पर भी मुहर लगने जा रही है। ऐसे में जिला कठुआ में स्वास्थ्य और शिक्षा की गतिविधियां और भी तेज हो जाएंगी। जीएमसी कठुआ में एमबीबीएस के दूसरे बैच को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स/नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से हाल में मंजूरी दे दी गई है, जिसमें सौ प्रशिक्षु डॉक्टरों का बैच शामिल रहेगा।
विज्ञापन


बीओपीईई की ओर से फिलहाल काउंसिलिंग नहीं की गई है जिसके पूरा होने के बाद फरवरी से दूसरा बैच भी जीएमसी कठुआ में शुरू करने के निर्देश मिल चुके हैं। नई इमारत के हासिल होने से महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल में चल रही जीएमसी की वैकल्पिक कक्षाओं को शिफ्ट किया जाना है। डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि जीएमसी कठुआ प्रबंधन को इसी सप्ताह दो अकादमिक ब्लॉक तैयार कर सौंपे जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल भी सौंप दिए जाएंगे। जीएमसी से एसोसिएटेड लैब आदि को 31 मार्च तक पूरा कर सौंपने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2022 तक जीएमसी कठुआ की नई इमारत पूरी तरह से तैयार कर जीएमसी प्रबंधन को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ को नई इमारत में प्रशासनिक ब्लॉक के साथ ही ग्राउंड और पहला फ्लोर दिया जा रहा है। सामान को शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है जिसे सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले सत्र की अबतक चल रही ऑनलाइन कक्षाओं को अब फिजीकल चलाने का काम बुधवार से शुरू करवा दिया गया है।


-डॉ. अंजलि नादिर भट्ट, प्रधानाचार्य, जीएमसी कठुआ

 

जीएमसी कठुआ में एम्स की कक्षाओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक और फैकल्टी को नियुक्त करने का काम भी अंतिम चरण में हैं। इसी सप्ताह एम्स जम्मू के निदेशक के नाम पर भी मुहर लग जाएगी। जीएमसी कठुआ के नई इमारत में शिफ्ट होने से जहां स्वास्थ्य शिक्षा की गतिविधियां कठुआ जिले में बढ़ेंगी वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बेहतर विस्तार होगा। कठुआ जिला अब स्वास्थ्य सेक्टर में भी और मजबूत होने जा रहा है।
-डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed