{"_id":"610d6f0d8ebc3ec1ff4b5acf","slug":"jammu-and-kashmir-friday-prayers-offered-after-four-months-at-jamia-masjid-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में चार महीने बाद पढ़ी गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में चार महीने बाद पढ़ी गई जुमे की नमाज
Fri, 06 Aug 2021 10:49 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:49 PM IST
सार
कोरोना महामारी में वृद्धि के कारण प्रार्थनाओं को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
नमाज अदा करते नमाजी(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर के डाउनटाउन नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को चार महीने बाद जुमे की नमाज पढ़ी गई। अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि लगभग चार महीने बाद जामिया मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज को फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में वृद्धि के कारण प्रार्थनाओं को स्थगित कर दिया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि औकाफ द्वारा कोविड एसओपी सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे और मस्जिद में नमाज अदा करने वाले सभी लोगों ने इसका पालन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: निक्षय पोषण योजना में मरीजों को वित्तीय मदद की दरकार, पांच माह से जम्मू संभाग में नहीं जारी हुई राशि
विज्ञापन
वहीं इस अवसर पर इमाम हाई मौलाना सैयद अहमद नकशबंद ने अल्लाह को धन्यवाद दिया कि जामिया मस्जिद में सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ नमाज फिर से शुरू की गई, लेकिन उन्होंने मीरवाइज को घर पर नजरबंद रखने पर भी अफसोस जताया।