फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Four suspected drones spotted at different locations in Samba and Jammu

जम्मू-कश्मीर: सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दिखे चार संदिग्ध ड्रोन

Fri, 16 Jul 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Jul 2021 08:29 AM IST
सार

इससे पहले भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में बुधवार की रात ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। इस बीच एयरफोर्स स्टेशन पर भी बुधवार की रात आसमान में चमकती रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Four suspected drones spotted at different locations in Samba and Jammu
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर चार संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

एलओसी पर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा
इससे पहले भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में बुधवार की रात ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। इस बीच एयरफोर्स स्टेशन पर भी बुधवार की रात आसमान में चमकती रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बुधवार रात 9.45 बजे पलांवाला सेक्टर में फेंसिंग के पास पाकिस्तान का ड्रोन मंडराता दिखा। राजा पोस्ट के पास सेना ने जब ड्रोन की आवाज सुनी तो फायरिंग कर दी। इससे ड्रोन वापस पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया। सूत्रों ने बताया कि यह पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर था जो इलाके में सर्विलांस के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौड़ पुलिस थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि सेना की तरफ से पाक ड्रोन को खदेड़ दिया गया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की जांच की। सीमावर्ती गांवों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। सेना ने भी सीमा पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर सफेद रंग की रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स की ओर से ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

सीमा पर लगातार ड्रोन की मूवमेंट

पिछले कुछ दिनों से सीमा पर ड्रोन की लगातार मूवमेंट देखने को मिल रही है। दो जुलाई को भी पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर ने अरनिया सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ की फायरिंग के बाद वह लौट गया।

27 जून को जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला करते हुए दो बम गिराए गए थे। इसमें एयरफोर्स के दो जवानों को मामूली चोट आई थी। इससे पहले मंगलवार की रात में अरनिया सेक्टर में देखे गए ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed