{"_id":"60fed9328fbb124fd728b3b0","slug":"jammu-and-kashmir-four-people-of-same-family-missing-after-car-fell-in-chenab-river-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन में चिनाब नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोग लापता, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन में चिनाब नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोग लापता, तलाशी अभियान जारी
Tue, 27 Jul 2021 12:02 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, रामबन के मेहाड़ में सोमवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब में गिर गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। जम्मू के पलोड़ा क्षेत्र का यह परिवार श्रीनगर से जम्मू आ रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के निकट मेहाड़ इलाके में सोमवार दोपहर एक कार के चिनाब नदी में गिरने से कार सवार जम्मू निवासी रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर, पत्नी और दो बेटों के साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। घर वाले और स्थानीय लोग उनके सकुशल बचने की दुआ कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जम्मू के पलौड़ा निवासी रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, पत्नी आशा रानी और उनके दो नाबालिग बेटों सचित भगत और मेहुल भगत के साथ श्रीनगर में छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे स्विफ्ट डिजायर कार (जेके02सीएम-7664) जब मेहाड़ इलाके में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में गिर गई।
कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक बचाव दल मौके पर पहुंचे और कार सवारों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। दो घंटे के लंबे तलाशी अभियान के बाद उन्हें चिनाब नदी के तटबंध पर एक बैग के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
रामबन उपायुक्त मुसरत इस्लाम, एसपी पीडी नित्या और अतिरिक्त एसपी रजनी शर्मा व्यक्तिगत रूप से बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार जम्मू में सब इंस्पेक्टर हैं और कश्मीर में छुट्टियां बिताकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि जिस सड़क पर दुर्घटना हुई वहां सड़क अच्छी स्थिति में है।
देर शाम तक दुर्घटनास्थल पर एक बैग के अलावा कुछ नहीं मिला है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। -पीडी नित्या, एसपी रामबन