फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Former Chief Minister Farooq Abdullah statement on Kathua case

रसाना कांड: पूर्व सीएम अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- गुनाहगारों को हो फांसी, बेगुनाह छोड़े जाएं

Thu, 19 Apr 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Former Chief Minister Farooq Abdullah statement on Kathua case
जम्मू के लोगों को न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए। रसाना मामला चूंकि कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर ज्यादा नहीं बोलेंगे। लेकिन, गुनाहगारों को फांसी होनी चाहिए और बेगुनाहों को छोड़ देना चाहिए। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने लखनपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए कि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न करे और इसके लिए राज्यपाल से मिलकर आर्डिनेंस ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले का हल बहुत जल्द करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्सी हजार करोड़ रुपये जो प्रधानमंत्री ने रियासत को दिए थे उसके बारे में लोगों को बताना चाहिए कि वो कहां गया। आज भी कई गांवों में बिजली नहीं है। इतनी राशि आने के बाद अगर यह हाल है तो क्या उम्मीद है कि कल और बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Former Chief Minister Farooq Abdullah statement on Kathua case
India Pakistan Border - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलकर इस गुत्थी को सुलझाना है और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के सुधरने के लिए दुआ करनी है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्षों ने बहुत अच्छे बयान दिए हैं कि बंदूक आदि से कुछ नहीं होगा। बातचीत से ही हल निकलेगा। 

उम्मीद करते हैं कि मोदी ब्रिटेन, जर्मनी दौरे के बाद इस पर गौर करेंगे, ताकि हालात बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र सरकार राज्य में अपनी पार्टी को बचाने के लिए क्या करेगी, नहीं जानता। मुझे मंत्र दूसरे पढ़ने पढें़गे, चूंकि यहां के लोगों ने जम्मू संभाग के प्रति मेरे प्यार को कभी नहीं पहचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed