फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: five dead in a road accident in srinagar

जम्मू-कश्मीर : शहीद के जनाजे से लौटते रिश्तेदारों का टेंपो खाई में गिरा, पांच की मौत

Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:33 AM IST
सार

रामबन में शुचेत्तर के पास तीखे मोड़ पर हुआ हादसा, दो घायलों की हालत नाजुक। शहीद एएसआई गुलाम हसन को सुपुर्द-ए-खाक कर डोडा लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: five dead in a road accident in srinagar
demo pic... - फोटो : social media

विस्तार

श्रीनगर के जेवन इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस एएसआई के जनाजे से लौट रहे उनके रिश्तेदारों का टेंपो खाई में गिर गया। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। रामबन जिले के शुचेत्तर इलाके में हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने घायलों को निकाला।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहीद एएसआई गुलाम हसन के रिश्तेदार टेंपो (जेके06-2675) लेकर जनाजे में शामिल होने शहीद के पैतृक गांव चिल्ला भारतुंड गए थे। मंगलवार शाम वापसी के दौरान शुचेत्तर इलाके के एक तीखे मोड़ पर वाहन सड़क से नीचे चिमोतरी नाले में जा गिरा। सैकड़ों मीटर गहराई में वाहन गिरने की सूचना पर लोग बचाव के लिए भागे। रेस्क्यू टीमें भी पहुंच गईं। 
विज्ञापन


शहीद के गांव पहुंचे जिला उपायुक्त मसरत-उल-इसलाम व पुलिस के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन चार लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। एक घायल की राजगढ़ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पहुंचने पर मौत हो गई। दो अन्य घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें रामबन अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामबन जिला उपायुक्त मसरल-उल-इस्लाम ने बताया कि जनाजे से लौट रहे शहीद के पांच रिश्तेदारों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है। जिला उपायुक्त ने मृतक के परिजनों को 30 हजार रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये फौरी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर के जेवन में पुलिस बस पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें एएसआई गुलाम हसन, कांस्टेबल शफीक अली और कांस्टेबल रमीज अहमद शहीद हो गए थे।


मृतकों के नाम
1. राशिदा बानो पुत्री मुश्ताक अहमद
2. रुबीना बेगम पत्नी जावेद अहमद
3. अमना बेगम पत्नी अब्दुल रहमान
4. आसिया बानो पुत्री मोहम्मद इब्राहिम
5. सज्जाद अहमद पुत्र अब्दुल हामिद निवासी चाका (चालक)

घायल...
1. मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी शुचेत्तर 
2. खालिद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी कास्तीगढ़

हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। जिला उपायुक्त से इस मामले पर बातचीत की गई है।
- पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

रामबन हादसा बेहद दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन को उचित सहायता और राहत के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
- एलजी मनोज सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed