{"_id":"60d2b7c08ebc3e09cd5c91a0","slug":"jammu-and-kashmir-financial-assistance-to-children-who-lost-their-parents-from-corona-40-families-got-20-20-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को वित्तीय सहायता, 40 परिवारों को मिले 20-20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को वित्तीय सहायता, 40 परिवारों को मिले 20-20 हजार रुपये
Wed, 23 Jun 2021 09:55 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:55 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिए थे 10 लाख। लाभार्थियों में कठुआ, उधमपुर, रामबन, रियासी, किश्तवाड़ और डोडा के परिवार शामिल।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये के योगदान से 40 चिह्नित बच्चों को आठ लाख रुपये की वित्तीय सहायता वितरित कर दी गई है। इसकी जानकारी डीसी राहुल यादव ने दी।
विज्ञापन
चिह्नित मामलों की जांच के बाद मंगलवार को ऐसे कुल 40 परिवारों को जिसमें रियासी के 6, कठुआ के 10, उधमपुर के 8, रामबन के 5, किश्तवाड़ के 2 और डोडा के 5 परिवारों में प्रत्येक परिवार को 20 हजार की वित्तीय सहायता उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने बताया कि उक्त परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने निजी स्रोतों से योगदान दिया था। इन परिवारों में आजीविका कमाने वाले कोरोना की जंग हार गए थे। उन घरों में रोटी कमाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रदेश से कौन- कौन से नेता होंगे शामिल, जानिए पूरी लिस्ट
डीसी ने बताया कि उधमपुर-डोडा-कठुआ संसदीय क्षेत्र के सभी छह जिलों के लिए नोडल अथॉरिटी होने के नाते समाज कल्याण विभाग और रेडक्रॉस के अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई और प्रभावित हुए बच्चों की पहचान के लिए व्यापक कवायद की गई।
डीसी ने कहा कि अभी पहचान की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय मंत्री ने आने वाले समय में ऐसे परिवारों की सहायता के लिए और सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्र के कोविड प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के व्यक्तिगत प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।