{"_id":"61e16cc107a7bd0c2e581e01","slug":"jammu-and-kashmir-examinations-postponed-in-central-and-jammu-university-examinations-will-be-offline-in-view-of-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय और जम्मू विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब ऑफलाइन होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय और जम्मू विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब ऑफलाइन होगी
Fri, 14 Jan 2022 06:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:02 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय की जनवरी माह होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय की जनवरी माह होने वाली परीक्षा कोरोना संक्रमण को देखते हुए रद्द कर दी गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्थगित की गई परीक्षाएं दोबारा करवाने का निर्णय कोरोना की स्थिति अनुसार लिया जाएगा। विवि प्रशासन ने अभी तारीख परीक्षाओं की तिथि निर्धारित नहीं की है। अभी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। परीक्षाएं दोबारा किस माह में होंगी। इस बारे में विवि प्रशासन ने अभी कोई विचार नहीं किया है। स्थगित की गई परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
अब परीक्षाएं ऑनलाइन होगी
जम्मू विवि में होने वाली पीजी, दूसरे ,चौथे,बीएड दूसरे और बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सूत्रों के मुताबिक जनवरी माह में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। बीते दिनों विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद विवि की हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। क्लस्टर विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षा 17 और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 जनवरी को ऑफलाइन आयोजित की जानी है।
विज्ञापन