फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir encounter between terrorists and security forces in Shopian 3 militants be trapped

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Tue, 20 Nov 2018 05:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir encounter between terrorists and security forces in Shopian 3 militants be trapped
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से मंगलवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक पैैरा कमांडो शहीद हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि शोपियां जिले में नंदीगामा में यह मुठभेड़ चल रही है। खुफिया एजेंसियों को नंदीगामा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने देर रात से ही आतंकियों घेर रखा था।
विज्ञापन




दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही थी। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने रात में ही इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि एक पैरा कमांडर शहीद भी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां के एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि इनपुट के आधार पर हमने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। जिसमे हिजबुल के चार आतंकी मार गिराए गए। यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

डीजीपी बंगले में गोली चली, जख्मी कांस्टेबल की हालत नाजुक

डीजीपी बंगले में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी ही कारबाइन से गोली चलने से बुरी तरह जख्मी हो गया। कहा जा रहा है उसने आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन पुलिस का कहना है कि  गोली दुर्घटनाग्रस्त चली या फिर उसने खुद चलाई, फिलहाल यह जांच का विषय है।  घायल कांस्टेबल बिक्रम चौक स्थित डीजीपी आवास पर तैनात गार्द का इंचार्ज है। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

घायल कांस्टेबल सुभाष शर्मा (52) मूल रूप से नौशेरा का रहने वाला है। वह आईआरपी की 12 बटालियन में तैनात है। इस समय सतवारी के अजीत नगर में रहता है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बैरक से अचानक एक के बाद एक करीब पांच राउंड गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। तब बैरक में सिर्फ सुभाष ही था। उसके सिवा बाकी कोई नहीं था।

गोली चलने से आवास के गेट पर तैनात संतरी सतर्क हो गया और मोर्चा संभाल लिया। आवास में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी अलर्ट हो गए। पुलिस कर्मियों ने पोजीशन लेते हुए बैरक की तरफ रुख किया। आगे देखा तो सुभाष खून से लथपथ पड़ा था। 

उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाष को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे आपरेशन करने के बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार गोली निकाल दी गई है, लेकिन हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed