{"_id":"5bfdf488bdec22417b50c699","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-budgam-chattergam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: डीजीपी बोले मारा गया आतंकी नवीद जट था पाकिस्तानी, शव लेकर जाए पाक, गृह मंत्रालय को लिखेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: डीजीपी बोले मारा गया आतंकी नवीद जट था पाकिस्तानी, शव लेकर जाए पाक, गृह मंत्रालय को लिखेंगे पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
आतंकी नावेद जट
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह-सुबह सुरक्षाबलों ने बडगाम में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे जाने की सूची में पाक का सबसे बड़ा आतंकी माना जाने वाला कस्टडी से फरार आतंकी नावेद जट की भी खबर है। वह पत्रकार सुजात बुखारी की हत्या सहित घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। इस मुठभेड़ में सेना के भी तीन जवान घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह पूरा हफ्ता हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। मासूम लोगों की हत्या में शामिल कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। ग्राउंड वेरिफिकेशन के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर नवीद जट मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किये गए हैं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मारा गया लश्कर का आतंकवादी नवीद जट पाकिस्तानी नागरिक था, पाकिस्तान को शव ले जाने की सूचना देने के लिए हम गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे।
जानकारी के अनुसार, बडगाम के चटगाम में यह एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

This week was great, those involved in killing of innocent people in Kulgam, Pulwama & Shopian belt were neutralized. As per ground verification, top Lashkar-e-Taiba commander Naveed Jatt was one of the 2 terrorists killed today: J&K DGP Dilbagh Singh pic.twitter.com/LfGRuRdiCu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 28, 2018
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मारा गया लश्कर का आतंकवादी नवीद जट पाकिस्तानी नागरिक था, पाकिस्तान को शव ले जाने की सूचना देने के लिए हम गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे।
जानकारी के अनुसार, बडगाम के चटगाम में यह एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
Budgam Encounter #UPDATE: Naveed Jatt and another terrorist gunned down by security forces. Jatt was involved in the assassination of journalist Shujaat Bukhari #JammuAndKashmir pic.twitter.com/lWcLJwOCFp
— ANI (@ANI) November 28, 2018
सीआरपीएफ के दो जवान पत्थरबाजी के चलते घायल
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर बडगाम में एनकाउंटर साईट पर पत्थरबाजों पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Two CRPF personnel were injured in stone pelting while encounter between security forces and terrorists was underway in Budgam (deferred visuals) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/woUCaWeIt0
— ANI (@ANI) November 28, 2018
इससे पहले मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से ही चार अज्ञात बंदूकधारी एक कार को अगवा कर श्रीनगर की ओर बढ़े और चार किलोमीटर पहले गाड़ी को छोड़कर गायब हो गए। कार के चालक से पुलिस को जानकारी मिलने के बाद श्रीनगर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
वादी में सुरक्षाबल जिस प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन चला रहे हैं आशंका है कि हताश आतंकी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर शाम चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बडगाम जिले से एक काले रंग की आल्टो कार को हाईजैक कर लिया और श्रीनगर के लाल चौक से करीब चार किलोमीटर पहले ही रात लगभग आठ बजे रामबाग इलाके में उतर गए।
आतंकियों के जाने के बाद गाड़ी के चालक ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को पूरे मामले की सूचना दी। शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही सभी सुरक्षा एजंसियों को चौकन्ना रहने को भी कहा गया।