{"_id":"5bcfdb92bdec2269af648bf3","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-nowgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नौगाम के सुथू इलाके में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज आ रही है। सेना ने इसमें दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आनंतनाग के रहने वाले थे और लश्कर में शामिल थे।
विज्ञापन
#JammuAndKashmir: Bodies of two terrorists recovered following an exchange of fire between terrorists & security forces at Soothu, Nowgam on the outskirts of Srinagar. pic.twitter.com/lv9cqkOjNZ
— ANI (@ANI) October 24, 2018विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यह मुठभेड़ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एकदिवसीय दौरे के एक दिन बाद ही हुई है। उन्होंने अपने इस दौरे पर कल (मंगलवार) कहा था कि केंद्र सरकार पाकिस्तान समेत सभी से बातचीत को तैयार है, लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकता।
विज्ञापन
घाटी के सुरक्षा हालात व विकास कार्यों की समीक्षा तथा नेकां, पीडीपी, कांग्रेस व भाजपा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जहां तक बातचीत का प्रश्न है तो केंद्र सरकार को किसी से भी बात करने में कोई समस्या नहीं है। कम से कम यह देखना चाहिए कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमें कम से कम यह आश्वासन मिलना चाहिए कि पाकिस्तान इस तरह की कोई हरकत नहीं करेगा। भारत ने अपनी तरफ से कई सकारात्मक प्रयास किए हैं। लेकिन पाकिस्तान ने कोई भी पहल नहीं की।