{"_id":"5cb154c2bdec22493442f7fc","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-shopian-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, मुठभेड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, मुठभेड़ जारी
Sat, 13 Apr 2019 04:30 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Apr 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान आबिद वागय और शाहजहां मीर के तौर पर हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शोपियां जिले के गहांद इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि गहांद इलाके में एक घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
J&K Police on Shopian encounter: The two killed terrorists have been identified as Abid Wagay resident of Rawalpora Shopian & Shahjahan Mir resident of Amshepora Shopian. Both were affiliated with proscribed terror outfit JeM. pic.twitter.com/WSXbbtR5av
— ANI (@ANI) April 13, 2019
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शोपियां जिले के गहांद इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि गहांद इलाके में एक घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Shopian district.More details awaited
— ANI (@ANI) April 13, 2019
सावजियां सेक्टर में पाकिस्तानी ने दागे गोले, तीन घायल
इससे पहले शुक्रवार को पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें चपड़ियां गांव में दो महिलाओं सहित तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने दो साल बाद शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में गोलाबारी शुरू की।
इस गोलाबारी में नियंत्रण रेखा के चपड़ियां गांव में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें भारी गोलाबारी के बीच कई किलोमीटर तक चारपाई पर उठा कर सड़क तक लाया गया। वहां से उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायलों की पहचान तस्वीर बेगम (18), शबीना अख्तर और मोहम्मद हिसाक के रूप में हुई है।
देर शाम शबीना अख्तर की हालत गंभीर होने पर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य का उपचार मंडी उपजिला अस्पताल में जारी है। गोलाबारी शाम चार बजे तक लगातार जारी रही। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुक कर चलती रही।