जम्मू कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, तीन एके 47 राइफल समेत विस्फोटक सामग्री बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा गया है।
सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।
Pakistani LeT terrorist Usman killed in Sopore encounter. He was involved in the recent terror attack at Sopore in which one CRPF jawan lost his life and one civilian was killed: IGP Kashmir Vijay Kumar
विज्ञापन विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/OWhjwwWFr0— ANI (@ANI) July 12, 2020
दो आतंकियों को मारे जाने के बाद दूसरी ओर से फायरिंग कुछ देर के लिए बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो छिपे एक आतंकी ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकियों से असलहे बरामद किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मुठभेड़ स्थल पर न जाएं क्योंकि आतंकियों का विस्फोटक सामग्री वहां मौजूद हो सकता है।
ज्ञात हो कि गत बुधवार की शाम को आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई तथा पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में एक स्थानीय तथा एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। इस हत्याकांड के बाद से सुरक्षा बलों की ओर से पूरे उत्तरी कश्मीर में अभियान चला रखा गया है ताकि हमलावर आतंकियों को ढूंढकर उनका सफाया किया जा सके। इसी कड़ी में सोपोर में भी आतंकियों को ढूंढ निकालने में सफलता मिली।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
बैट की मदद से पुलवामा जैसा हमला दोहराने की फिराक में हैं आतंकी
उधर, खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में सेना पर पुलवामा जैसे बड़े हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है। खुफिया अलर्ट के मुताबिक भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर में आतंकी मौजूद हो सकते हैं।
पाकिस्तानी की कुख्यात बॉर्डर एक्शन फोर्स (बैट) की मदद से आतंकी सीमा के इस पार घुसपैठ कर सेना पर हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक सेना और बीएसएफ दोनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इन इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, खुफिया इनपुट मिलने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। खासतौर पर भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर के पास रात को अधिक जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है। पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।