{"_id":"614d5efd8ebc3e095b7f9aad","slug":"jammu-and-kashmir-eight-skill-development-courses-to-be-started-in-central-university-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में आठ कौशल विकास पाठ्क्रयम होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में आठ कौशल विकास पाठ्क्रयम होंगे शुरू
Fri, 24 Sep 2021 10:45 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:45 AM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में ट्राईबल यूथ इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत युवा को बनाया जाएगा कुशल। ऑनाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है और पंजीकरण की अंतिम तीथि 25 सितंबर तक हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ट्राईबल यूथ इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत आदिवासी समुदय के युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास के लिए केंद्र विश्वविद्यालय जम्मू में आठ विभिन्न कोर्स में कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा हैं। यह कोर्स 3 महीने से 2 वर्ष के होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए ऑनाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है और पंजीकरण की अंतिम तीथि 25 सितंबर तक हैं। अभी तक काफी संख्या में युवाओं ने इन कोर्स में आवेदन किए हैं आठ विभिन्न कोर्स में 164 सीटें हैं। आठ विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों में डिजिटल मार्केटिंग (40), साफ्ट स्किल एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट(30), एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस मैनेजमेंट(30), मास कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया (30) सीटें और यह कोर्स तीन महीने की अवधि का हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एसएसपी-एसपी रैंक के 13 अफसर बदले, तबादला सूची में तीन आईपीएस
विज्ञापन
वहीं बैंकिंग एंड फाइनेंस सर्विस और टूरिज्म मैनेजमेंट का कोर्स छह महीने का है, जिसमें 30 सिटे है। जबकि एमबीए (2) और एमबीए एग्जीक्यूटिव (2) के कोर्स दो वर्ष के है। इन कोर्स के युवाओं का चयन मेरिट के आधार पर होगा।