{"_id":"6134fd468ebc3ea80418196d","slug":"jammu-and-kashmir-doppler-radar-system-to-provide-accurate-weather-information-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मौसम की स्टीक जानकारी देने वाला डॉप्लर रडार सिस्टम का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मौसम की स्टीक जानकारी देने वाला डॉप्लर रडार सिस्टम का लोकार्पण
Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा मोदी सरकार वैज्ञानिक कार्यों व योजनाओं से देश को बना रही आधुनिक।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र जम्मू-कश्मीर के बनतालाब स्थित कार्यालय में एक्स बैड डॉप्लर वेदर रडार प्रणाली का लोर्कापण किया। इस रडार के शुरू होने से तीन घंटे पहले ही मौसम की पूर्व व स्टीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू संभाग के किसानों और यहां पर आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को इस आधुनिक रडार प्रणाली के माध्यम से स्टीक जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को जीवन या यात्राएं सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक योजनाओं व इसके लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर भारत को विश्व में अच्छी स्थिति लाकर खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा स्पेस तकनीक में भारत की उपलब्धियों का लाभ अन्य देश भी उठा रहे हैं। मंगल यान अभियान हो या चंद्र यान भारत ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। चंद्रयान अभियान में भारत ने चांद पर पानी होने के प्रमाण दिए हैं।
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल, भूटान और बंग्लादेश आपदा प्रबंधन के मामले में भारत की तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं। आधुनिक भारत और आधुनिक जम्मू में विज्ञान को अहम स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में इसरो ने केंद्र स्थापित किया हैं। इसका लाभ विद्यार्थी उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस गांव में पहले करते हैं एक किमी की चढ़ाई तब मिलता है मोबाइल का सिग्नल
आईआईआईएम में पढ़ाई करने वाले छात्र नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तर भारत का पहला बायोटेक पार्क कठुआ में बन रहा है। इस अवसर पर भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्र के अलावा विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार, मंडलायुक्त डा.ॅ राघव लंगर व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।