President Gallantry Medal: राष्ट्रपति वीरता पदक में जम्मू-कश्मीर का दबदबा, 15 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर
गणतंत्र दिवस पर प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पदक व अन्य पदकों का शनिवार को एलान कर दिया गया। राष्ट्रपति वीरता पदक पाने वालों में कश्मीर के आईजी रहे विजय कुमार और एसएसपी रहे राकेश भलवाल के भी नाम शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए डीएसपी हुमायूं मुजिम्मल को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से नवाजा जाएगा। वे सितंबर 2023 में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान बलिदान हो गए थे। आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाने वाले 14 पुलिस अफसरों एवं कर्मियों को भी इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किए जाने वालों की सूची में जम्मू-कश्मीर पुलिस का दबदबा रहा। 15 वीरता पदक के साथ जम्मू-कश्मीर इस मामले में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे पायदान पर है।
गणतंत्र दिवस पर प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पदक व अन्य पदकों का शनिवार को एलान कर दिया गया। राष्ट्रपति वीरता पदक पाने वालों में कश्मीर के आईजी रहे विजय कुमार और एसएसपी रहे राकेश भलवाल के भी नाम शामिल हैं। विजय कुमार 2019 से 2023 तक आईजी रहे। इस दौरान कश्मीर में करीब 80 आतंकी मारे गए। वहीं, राकेश भलवाल के नेतृत्व में जून 2022 में श्रीनगर में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए उनको भी राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।
एसपी इफ्तिखार तालिब, डीएसपी अजहर रशीद, हेड कांस्टेबल माजिद अफजल वानी, सफीर लोन, कांस्टेबल शाहनवाज अहमद दीदाद, एएसआई सुरेश कुमार भट, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आकिब कयूम याटू, मंजूर अहमद बजाड़, एएसआई फिरोज अहमद डार, हेड कांस्टेबल सुदीश सिंह, पवन कुमार, इरशाद अहमद लोहार को भी आतंकरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देने पर राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।
आग बुझाते चार मंजिला इमारत से गिरकर जान गंवाने वाले कांस्टेबल सतीश कुमार रैना को भी राष्ट्रपति वीरता पदक
जम्मू-कश्मीर दमकल सेवा के कांस्टेबल सतीश कुमार रैना को भी राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2023 में श्रीनगर में एक इमारत में लगी आग बुझाते हुए सतीश चौथी मंजिल से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई थी।
एडीजीपी आनंद जैन और नीतीश कुमार को विशिष्ट सेवा पदक, 10 अफसरों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
अतिरिक्त महानिदेशक आनंद जैन और नीतीश कुमार को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, एसपी मोहम्मद यासीन किचलू, इंस्पेक्टर मंजूर अहमद भट्ट, प्रदीप गुप्ता, डीएसपी संजीव सिंह सलाथिया, इंस्पेक्टर सोम राज, रोहिणी धर, एएसआई राजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल गुलाम हसन, इंस्पेक्टर मोहम्मद इकवाल मीर और नायक कुलदीप सिंह को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।