फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir doesn't include in smart cities' list

आपसी झगड़े में स्मार्ट सिटी से वंचित रह गया जम्मू कश्मीर

Fri, 28 Aug 2015 11:32 AM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
 jammu and kashmir doesn't include in smart cities' list

जम्मू और कश्मीर के आपसी झगड़े का खामियाजा रियासत को तब एक बार फिर भुगतना पड़ा जब 100 स्मार्ट सिटी की सूची में रियासत का एक भी शहर शामिल नहीं हो सका।

विज्ञापन


इसके आसार तभी नजर आने लगे थे, जब राज्य से भेजे गए प्रस्ताव में ही कोई नाम तय नहीं किया जा सका। राज्य सरकार इस बात पर भी नहीं अड़ी कि भौगोलिक और सामाजिक हालात के मद्देनजर भी रियासत में कम से कम दो स्मार्ट सिटी तो होनी ही चाहिए।
विज्ञापन


राज्य का विशेष दर्जा भी दो स्मार्ट सिटी नहीं दिला सका। राज्य की दोनों राजधानियों, श्रीनगर और जम्मू ने इसके लिए दावा किया था जबकि राज्य के लिए केवल एक शहर को ही स्मार्ट सिटी घोषित किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने कुछ समय मांगा

 jammu and kashmir doesn't include in smart cities' list

सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को नए सिरे से नाम तय करने को कहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने कुछ समय मांगा है। आसार नजर आने लगे हैं कि अब स्मार्ट सिटी के लिए भी जम्मू और श्रीनगर में रस्साकशी होगी।

स्मार्ट सिटी के चयन के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के आब्जर्वर की उपस्थिति में पांच अगस्त को श्रीनगर में बैठक हुई थी। इसमें मुख्य सचिव भी थे। श्रीनगर तथा जम्मू नगर निगम के आयुक्तों ने स्मार्ट सिटी के लिए अपना-अपना दावा पेश किया था।

दोनों आयुक्तों ने यूजर्स चार्जेज, प्रापर्टी टैक्स, जनसंख्या तथा उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर निर्धारित फार्मेट में दावा पेश किया। बताते हैं कि बैठक में किसी एक शहर के नाम पर सहमति न बनने पर आब्जर्वर ने दोनों शहरों के नाम की संस्तुति कर दी।

आयुक्त नगर निगम जम्मू मंदीप कौर का कहना है कि जम्मू स्मार्ट सिटी के बारे में भेजे गए प्रस्ताव की उन्हें जानकारी नहीं है। निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed