{"_id":"61002abe8ebc3e663c565e80","slug":"jammu-and-kashmir-district-hospital-udhampur-tops-in-kayakalp-scheme-50-lakh-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कायाकल्प योजना में जिला अस्तपाल उधमपुर अव्वल, 50 लाख का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कायाकल्प योजना में जिला अस्तपाल उधमपुर अव्वल, 50 लाख का पुरस्कार
Tue, 27 Jul 2021 09:18 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:18 PM IST
सार
सीएचसी में कटड़ा पहले स्थान पर, 15 लाख का पुरस्कार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला अस्पताल उधमपुर को पहला स्थान मिला है। जिला अस्पतालों की श्रेणी में इस अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ रहने पर 50 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल रियासी को 3 लाख रुपये का प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की श्रेणी में सीएचसी कटड़ा, रियासी ने बाजी मारी है। उसे प्रथम पुरस्कार के तौर पर 15 लाख रुपये मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न श्रेणी के चिकित्सा केंद्रों को सार्वजनिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कायाकल्प 2020-21 पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कारों से नवाजा गया है।
विज्ञापन
सीएचसी की श्रेणी में सीएचसी पट्टन, बारामुला दूसरे स्थान पर रहा है और उसे 10 लाख रुपये मिले हैं। प्रशस्ति पुरस्कारों में सीएचसी उड़ी (बारामुला), सीएचसी डुरू (अनंतनाग), सीएचसी कुपवाड़ा, सीएचसी सोपोर (बारामुला), सीएचसी पांपोर (पुलवामा), सीएचसी रामगढ़ (सांबा), सीएचसी रामनगर (उधमपुर), सीएचसी सुंदरबनी (राजोरी) और सीएचसी चिनैनी (उधमपुर) प्रत्येक को 1-1 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) की श्रेणी में पीएचसी अछाबल (अनंतनाग), पीएचसी शेरी (बारामुला), पीएचसी सिडो (शोपियां), पीएचसी बुद्दी (कठुआ), पीएचसी रनसू (रियासी), पीएचसी सुंब (सांबा), पीएचसी टिकरी (उधमपुर) प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर ( यूबीएचसी) की श्रेणी में यूपीएचसी निशात (श्रीनगर), यूपीएचसी ओल्ड टाउन (बारामुला), यूपीएचसी शास्त्री नगर (जम्मू) और यूपीएचसी कृष्णा कालोनी (कठुआ) प्रत्योक को 2-2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू और मिशन निदेशक एनएचएम यासीन चौधरी ने पुरस्कार विजेता स्वास्थ्य केंद्र प्रशासनों को बधाई दी है। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशक जम्मू व कश्मीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा के प्रयासों की सराहना की गई।
यह भी पढ़ें- आमिर खान: फिल्म की शूटिंग के दौरान जाना कितना मुश्किल था कारगिल युद्ध, द्रास में आकर सेना के प्रति बढ़ गया सम्मान
क्या है कायाकल्प पुरस्कार योजना
कायाकल्प पुरस्कार देश में हर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा को उत्कृष्टता के मानकों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। प्रासंगिक रूप से इस पुरस्कार योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देना है। चिकित्सा केंद्रों की विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छता व अन्य मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।
कायाकल्प के तहत एक मूल्यांकन प्रक्रिया स्वास्थ्य सुविधा के आंतरिक मूल्यांकन के साथ शुरू होती है। संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता समिति द्वारा स्कोर दिया जाता है। इसमें अंत में 70 फीसदी से अधिक स्कोर करने वाली सुविधाओं का बाहरी मूल्यांकन किया जाता है। जिसके बाद पुरस्कारों के निए चिकित्सा केंद्रों का चयन किया जाता है।