{"_id":"5ceb0cf9bdec2207382fb2e5","slug":"jammu-and-kashmir-dgp-said-police-to-be-alert-and-failure-to-try-to-revive-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने पुलिस कहा- सतर्क रहें और आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिशों को नाकाम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने पुलिस कहा- सतर्क रहें और आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिशों को नाकाम करें
Mon, 27 May 2019 03:32 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 27 May 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वे राज्य में अशांति फैलाने वाले तत्वों को बेनकाब करें। स्थानीय होने के नाते पुलिस की यह महती जिम्मेदारी है कि वह आतंकवाद मुक्त घोषित जम्मू संभाग में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिशों को नाकाम बनाए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि दशक पहले रामबन व रियासी जिलों को आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था, लेकिन हाल में गूल में लश्कर ए ताइबा के दो आतंकियों को पकड़े जाने के बाद सेना ने दावा किया था कि वे क्षेत्र में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में थे।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ खासकर जाकिर मूसा को मार गिराना सुरक्षा बलों की खास उपलब्धि है जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रशंसा की है। रियासी, गूल और माहौर का रविवार को दौरा कर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। जिला पुलिस मुख्यालयों, पुलिस थानों और कार्यालयों में पहुंचे। हाल ही में संपन्न पंचायत और लोकसभा चुनाव के सफल होने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाया। क्षेत्र में आतंकवाद संबंधित गतिविधियों पर नियंत्रण करने, कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर शाबाशी दी।
विज्ञापन
डीजीपी ने पुलिस के जवानों से कहा कि वह ड्यूटी के साथ अपने परिवार और अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखें। खासकर पुलिस कर्मियों को अपनी बच्चियों को पढ़ाने पर जोर दिया। पुलिस को सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर और तालमेल बढ़ाकर काम करने पर जोर दिया। रियासी में नई रेल लाइन को लेकर कुछ नए पुलिस स्टेशन स्थापित भी किए जाने हैं। इनको लेकर भी चर्चा की गई।