फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Demand for inclusion of Gojri and Pahari language as official language

जम्मू-कश्मीरः गोजरी और पहाड़ी को राजभाषा के रूप में शामिल करने की उठी मांग

Sun, 06 Sep 2020 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Demand for inclusion of Gojri and Pahari language as official language
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के नेता मुमताज अहमद खान ने रविवार को केंद्र सरकार से अपील की, कि गोजरी और पहाड़ी भाषा को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषाओं के रूप में शामिल किया जाए। यह मांग तब उठी है जब विभिन्न सिख संगठनों ने पंजाबी भाषा को राजभाषा के रूप में शामिल न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन


बता दें कि 2 सितंबर को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी दी थी। जिसके तहत कश्मीरी, डोगरी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाएं होंगी। सूची में गोजरी और पहाड़ी को शामिल न किए जाने पर खान ने कहा कि पहाड़ियों और गुर्जरों की अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान हैं और इस फैसले से इन भाषाओं को बोलने वाले लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीरी, डोगरी और उर्दू जम्मू-कश्मीर में लोकप्रिय भाषाएं हैं। गोजरी और पहाड़ी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश लोगों द्वारा बोली जाती हैं। सरकार को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों में अंतर नहीं करना चाहिए। इन दोनों भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं के रूप में शामिल करने की मांग को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा

कहा कि पीर पंजाल (पुंछ और राजौरी जिलों), जम्मू संभाग के अन्य जिलों और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में सरकार के इस निर्णय से नाराजगी है। यहां खानाबदोश रहते हैं। खानाबदोशों की जम्मू-कश्मीर में तीसरी सबसे बड़ी आबादी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed