{"_id":"ab6f417a28347b870f89ac2794057916","slug":"jammu-and-kashmir-deal-done-between-pdp-and-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर में हो जाएगा सरकार का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर में हो जाएगा सरकार का गठन
एजेंसी/ जम्मू
Updated Sun, 22 Feb 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा के बीच सहमति बन गई है। इसके तहत पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद का सीएम बनना तय हुआ है। एक हफ्ते में सरकार बनने की संभावना है।
विज्ञापन
मोदी से मिलेंगे मुफ्ती: मुफ्ती सईद अगले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और तभी सरकार गठन की घोषणा होने की संभावना है।
विवादित मुद्दों पर बात बनी: मुंबई में एक हफ्ता बिताकर शुक्रवार को कश्मीर लौटे मुफ्ती सईद के एक निकटवर्ती सूत्र ने बताया कि दोनों दलों में सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन गई। इनमें अनुच्छेद 370, सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम और पश्चिमी पाक शरणार्थियों की स्थिति जैसे मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
उमर का हमला: कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘दोनों दलों में समझौता तो काफी पहले हो गया था पर घाटी में नुकसान की आशंका से ये नाटक करते रहे।’
विज्ञापन
No comment :-) Jammu & Kashmir deal sealed, Mufti to be CM but BJP to run the show | The Indian Express http://t.co/zhGersAFE6
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 21, 2015