{"_id":"5a6629404f1c1b77268b5bd9","slug":"jammu-and-kashmir-continuous-fourth-day-ceasefire-violation-by-pakistan-in-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की फायरिंग पोजिशन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 15 पाक रेंजर ढ़ेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की फायरिंग पोजिशन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 15 पाक रेंजर ढ़ेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की कई फायरिंग पोजिशन, आयुध भंडार और फ्यूल डिपो को बीएसएफ ने उड़ा दिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस तबाही के दो वीडियो भी जारी किए हैं।
सीमा पार करीब 15 पाक रेंजर मारे गए हैं। सोमवार को छठे दिन बार्डर पर कहीं भी फायरिंग या गोलाबारी नहीं हुई। हालांकि रविवार रातभर हुई गोलाबारी में परगवाल और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। अरनिया सेक्टर में कांस्टेबल अरुण वर्मा और परगवाल सेक्टर में कांस्टेबल नगिंदर कुमार घायल हुए।
बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की गोलाबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया है। पाक रेंजर को उपयुक्त और पिन प्वाइंट पर जवाब दिया गया है। कई फायरिंग लोकेशन ध्वस्त की गई हैं।
विज्ञापन
उस पार पाकिस्तान के फ्यूल और आयुध भंडार को भी उड़ा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के कई गांवों में दस से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सीमा पर पिछले छह दिनों से हो रही गोलाबारी में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
इसमें पांच सुरक्षाकर्मी और सात नागरिक शामिल हैं। 60 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। एलओसी और पुंछ पर करीब एक लाख लोग गोलाबारी से प्रभावित हुए हैं। 200 से अधिक मवेशियों के मारे जाने की खबर है।