Mallikarjun Kharge: मंच पर भाषण देते हुए बिगड़ी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की तबीयत, पीएम मोदी ने बातकर जाना हाल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई। मंच पर भाषण देते समय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को चक्कर आए, वो बेहोश होने लगे। हालांकि समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और मंच पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करते समय मंच पर अचानक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई। जसरोटा में जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक मंच पर तबीयत बिगड़ गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
दरअसल, मंच पर भाषण देते समय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को चक्कर आए, वो बेहोश होने लगे। हालांकि समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और मंच पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाल लिया। उन्हें पानी पिलाया। इस दौरान कुछ समय के लिए भाषण रोक दिया गया।
हालांकि कुछ देर बाद फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए। वे उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे।
#WATCH | Jammu and Kashmi: Congress President Mallikarjun Kharge became unwell while addressing a public gathering in Kathua. pic.twitter.com/OXOPFmiyUB
— ANI (@ANI) September 29, 2024
खरगे का पीएम मोदी पर हमला
पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आता है, तो उससे पूछें कि वे समृद्धि लाए या नहीं..."
भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। सच तो यह है कि इन लोगों ने पिछले 10 वर्षों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया है। इसके लिए खुद पीएम मोदी जी जिम्मेदार हैं।