{"_id":"3dc00659880d3dd2662c8792ded2f3cb","slug":"jammu-and-kashmir-cm-meets-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पीएम मोदी और राजनाथ से मिले मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पीएम मोदी और राजनाथ से मिले मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य बाढ़ के हालातों के बारे में उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
इससे पहले सईद और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक बैठक हुयी। गृह मंत्री के साथ बैठक में सईद ने उन्हें राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति, खासकर पुलिस बलों पर हालिया हमलों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि हमें शांति प्रक्रिया और अच्छे शासन पर आगे बढ़ने की जरूरत है। मुफ्ती ने बताया, 'मौजूदा राजनीतिक हालात, करप्शन के खिलाफ एक्शन, विकास और बाढ़ आदि विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हमने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) लागू किए जाने पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमें बड़ा जनादेश दिया है। हम प्रदेश में फिर से शांति स्थापित करना चाहते हैं।'
एक मार्च को मुख्यमंत्री बनने के बाद सईद की प्रधानमंत्री के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। यह मुलाकात कैबिनेट विस्तार की खबरों की पष्ठभूमि में हुयी है जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी पीडीपी को मंत्री का एक पद मिल सकता है।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शोपियां में हुए आतंकी हमलों के बारे में गृहमंत्री को अवगत कराया। कल रात पहुंचे सईद का जम्मू कश्मीर के विकास से जुड़ी चर्चा के लिए सभी अहम कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।