{"_id":"5ec4b3848ebc3e77cf678bcd","slug":"jammu-and-kashmir-ceasefire-violation-by-pakistan-in-kerni-and-degwar-secto-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने किरनी और देगवार सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने किरनी और देगवार सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Wed, 20 May 2020 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए आए दिन नापाक हरकतें कर रही है। आज यानि बुधवार को पुंछ जिले के देगवार और कीरनी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
पुंछ जिले में लगभग सुबह साढ़े नौ बजे पाकिस्तान ने किरानी और देगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।
बालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों ने भी उसी क्रम में गोलाबारी का जवाब दिया।

इससे नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में भय का माहौल बन गया। सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते रात करीब 10 बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार के नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं मिला है।