फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Case of fraud in construction of some part of Banihal railway tunnel

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल रेलवे टनल के कुछ हिस्से के निर्माण में सामने आया धोखाधड़ी का मामला

Thu, 17 Jun 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 10:10 AM IST
सार

मुख्य आरोपी बेग निर्माण कंपनी का एमडी इमरान बेग जम्मू के बठिंडी का रहने वाला है। इस कंपनी ने इरकॉन कंपनी से टनल के कुछ हिस्सों के निर्माण का ठेका लिया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Case of fraud in construction of some part of Banihal railway tunnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

बनिहाल रेलवे टनल के कुछ हिस्से के निर्माण में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने बेग निर्माण कंपनी लिमिटेड के एमडी समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने धोखे और जालसाजी से ठेका लिया। जिससे ठेका लिया, उसे 9 करोड़ रुपये का चूना लगाया। मामले में आगे की जांच जारी है। यह ठेका इरकॉन कंपनी से लिया गया। हाल ही में रेलवे की टनल बनकर तैयार हुई है। 

विज्ञापन


आरोपियों में जम्मू के बठिंडी में रहने वाले बेग निर्माण कंपनी के एमडी इमरान बेग, कंपनी के अकाउंट मैनेजर मोहित सिंह निवासी मथुरा, कंपनी के सीए तरुण खन्ना निवासी त्रिकुटा नगर, कंपनी के सीए ऑडिटर राहुल शर्मा निवासी पंडारा न्यू दिल्ली शामिल हैं। इन लोगों ने फर्जी बैलेंस शीट तैयार की। 2013 से 2015 तक की तीन सालों की बैलेंस शीट तैयार करके इरकॉन कंपनी को दी, ताकि ठेके का टेंडर लेने की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें । यह ठेका टनल नंबर टी 75 आर और टी-77 डी था। यह लोग टी-77डी नंबर का ठेका लेने में कामयाब भी हो गए। 
विज्ञापन


साझेदार कंपनी को दिया धोखा
अमृतांशु इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मैनेजमेंट कंपनी के एमडी ललित अग्रवाल की अवैध रूप से 9 करोड़ रुपये की मशीनरी भी धोखे से रख ली, क्योंकि दोनों कंपनियों ने मिलकर काम करना था, लेकिन आरोपियों ने गलत तरीके से काम किया और इससे ललित अग्रवाल को करोड़ों रुपये का चूना लगा। ललित ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच के पास की। शिकायत में बताया कि बेग कंपनी के एमडी इमरान बेग और अन्य ने उसे मिलकर चूना लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 2013 में जब ठेका लिया गया था। तब बेग कंपनी के साथ मिलकर काम करने की बात हुई थी। इसमें बराबर की हिस्सेदारी थी, लेकिन उक्त कंपनी ने उनके हिस्से का शेयर भी हड़प लिया। इससे उनको 9 करोड़ रुपये का चूना लगा। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रिकॉर्ड 12600 करोड़ रुपये के जिला बजट को मंजूरी, जनभागीदारी से खर्च होगी राशि
यह भी पढ़ें- जम्मू -कश्मीर : कोरोना का ग्राफ नीचे आते ही अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट, लंगर की अनुमति    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed