फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Blast Near Loc In Mendhar of Poonch District

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मेंढर में विस्फोट, एक जवान शहीद, दो गंभीर घायल

Wed, 22 May 2019 01:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir Blast Near Loc In Mendhar of Poonch  District
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को हुए विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


विस्फोट को लेकर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मेंढर में एलओसी के पास प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट होने से एक जवान शहीद हो गया। दो अन्य घायल हैं। घायलों को नजदीक के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। शहीद जवान श्रीशैलप्पा बालाबत्ती कर्नाटक के बगलकोट जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर डेरी डिब्बसी क्षेत्र में तैनात सेना की 12 मद्रास रेजीमेंट के अधीनस्थ अग्रिम क्षेत्र में विस्फोट होने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें तत्काल रेजीमेंट मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में लाया गया। उपचार के दौरान एक जवान शहीद हो गया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत सेना के अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया। सूत्रों का कहना है कि यह एक आईईडी विस्फोट था, जो सेना के जवानों के पेट्रोलिंग के दौरान हुआ है। 
 
पुलवामा में एसबीआई के पास ग्रेनेड हमला
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने मंगलवार की देर शाम ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड बैंक की दीवार से टकराकर फट जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। 

बताते हैं कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी का जवाब दिए जाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। 

वहीं, कुलगाम के गोपालपोरा गांव में मंगलवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 34राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी के जवान संयुक्त रूप से जुटे हैं। एसएसपी कुलगाम ने दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की पुष्टि की है। 

वहीं खबर मिल रही है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed