{"_id":"622505f6bd041516684a604b","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-national-president-jp-nadda-will-reach-the-valley-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे घाटी, करेंगे चुनाव पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे घाटी, करेंगे चुनाव पर चर्चा
Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
सार
कटड़ा में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पार्टी नेताओं के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर भी लेंगे फीडबैक।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार 7 मार्च को जम्मू दौरे पर आएंगे। छह घंटे के दौरे के दौरान नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद कटड़ा में 100 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों व कोर ग्रुप से बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेकर रणनीति बनाएंगे। साथ ही परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर भी नेताओं से फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार चार्टर्ड प्लेन से नड्डा सुबह 11.30 बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से सीधे नड्डा श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के लिए रवाना होंगे। माता रानी के दर्शन करने के बाद वह कटड़ा स्थित वेलकम होटल में दोपहर तीन से चार बजे तक नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार शाम साढे़ पांच बजे के करीब जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बीच जम्मू के दौरे पर आ रहे नड्डा का मुख्य उद्देश्य माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर भाजपा की जीत की कामना करना है।
विज्ञापन