फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir BJP claimed that we contacted police for safety of Javed, who was killed in Kulgam

भाजपा का दावा: कुलगाम में मारे गए जावेद की सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया था

Thu, 19 Aug 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 02:14 PM IST
सार

भाजपा के कुलगाम जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन खान ने दावा किया कि उन्होंने 10 अगस्त को कुलगाम के उपायुक्त से मुलाकात कर जिले में 30 पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के बारे में पार्टी के लेटरहेड पर उन्हें जानकारी दी थी। इस पत्र में डार का नाम पांचवें स्थान पर था। इसे व्हाट्सएप के माध्यम से एसएसपी कुलगाम को भेज दिया गया था।

विज्ञापन
jammu and kashmir BJP claimed that we contacted police for safety of Javed, who was killed in Kulgam
जावेद अहदम डार के घर पहुंचे अल्ताफ ठाकुर और निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने कुलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता जावेद अहदम डार की सुरक्षा को लेकर पुलिस के इस दावे का विरोध किया है कि सुरक्षा के मुद्दे पर किसी ने संपर्क नहीं किया था। 

विज्ञापन


भाजपा के कुलगाम जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन खान ने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था, लेकिन डार उन लोगों में शामिल थे जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी। उन्होंने मांग की कि एलजी प्रशासन को 48 घंटे के भीतर मामले की जांच करनी चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। पिछले दो वर्षों के दौरान सिर्फ कुलगाम जिले में नौ पार्टी कार्यकर्ता मारे गए हैं।
विज्ञापन


अल्ताफ ठाकुर और निर्मल सिंह पहुंचे कार्यकर्ता के घर
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेके के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ कुलगाम के होमशालीबाग इलाके के ब्रासील गांव में मंगलवार को मारे गए पार्टी कार्यकर्ता के घर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने जावेद की हत्या पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जल्दी करो ये आखरी घड़ी है: मौत से पहले खुद ऐसे गिड़गिड़ाते हैं युवाओं को जन्नत के ख्वाब दिखाने वाले आतंकी    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed