जम्मू-कश्मीर: हमलों को लेकर एनआईए को बड़ी कामयाबी, चार आतंकी गिरफ्तार
एनआईए ने घाटी से आतंकी हमलों में शामिल चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों में एनआईए को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एनआईए ने घाटी से इन आतंकी हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पकड़े गए आतंकियों की पहचान चट्टाबल श्रीनगर के रहने वाले वसीम अहमद सोफी, शेरगढ़ी श्रीगनर के तारिक अहमद डार, परीमपोरा श्रीनगर के बिलाल अहमद मीर और राजुरी काडल श्रीनगर के तारिक अहमद बफंदा के रूप में हुई है।
इन आतंकियों ने कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया है, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्याएं शामिल हैं। एनआईए द्वारा मंगलवार को की गई छापेमारी में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जेहादी दस्तावेज, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- सात आतंकियों का सफाया: पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की पूरी कहानी और तस्वीरों में देखें जवानों का जोश
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगी/ओजीडब्ल्यू हैं और आतंकवादियों को उनके नापाक मंसूबों में हर तरह की सहायता प्रदान करते रहे हैं।