{"_id":"636b12d53b0bc01b27168c0e","slug":"jammu-and-kashmir-big-road-accident-in-doda-car-falls-in-chenab-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, चिनाब नदी में गिरी कार, चार लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: डोडा में दर्दनाक सड़क हादसा, चिनाब नदी में गिरी कार, चार लोग लापता
Wed, 09 Nov 2022 10:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:01 AM IST
सार
डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेम नगर के पास एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना के बाद से कार सवार चारों लोग लापता हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर प्रेम नगर के पास एक कार चिनाब नदी में गिर गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवक लापता हो गए हैं। उनमें से एक राजस्थान के जोधपुर और तीन डोडा जिले के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात साढ़े 10 बजे के करीब प्रेमनगर के पास कार अनियंत्रित हो कर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और अन्य अमला मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
सूचना मिलने के बाद गुलाम नवी आजाद और पूर्व मंत्री जीएम सरूरी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया है। लापता युवकों की पहचान रोहन मंगोत्रा पुत्र साधु राम नाएडांगरी, अदित्य कोतवाल पुत्र राकेश कुमार निवासी पारयोटे, विशाल चंदेल पुत्र जगदीश निवासी शिवा सुहांडा और सुरजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।