जम्मू-कश्मीर: राहुल गांधी से पहले इंदिरा गांधी भी कर चुकी हैं वैष्णो देवी के दर्शन, चर्चा में रही है उनकी ये तस्वीर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि गांधी परिवार से कोई वैष्णो देवी जा रहा हो। उनसे पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी भी माता के दर्शनों के लिए कटरा गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। जम्मू एयरपोर्ट से राहुल गांधी माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। जिसके बाद वह जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
ऐसा पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचा है। गांधी परिवार से देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मां वैष्णो के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ चुकी हैं। वहीं उनके वैष्णो देवी की गुफा से एक तस्वीर काफी चर्चा में रहती है। जिसमें वह मां वैष्णो की गुफा के अंदर खड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी: कटरा पहुंचे कांग्रेस सांसद, थोड़ी देर में शुरू करेंगे वैष्णो देवी की पैदल यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की वैष्णो देवी मंदिर स्थित गुफा की तस्वीर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हर जगह देखने को मिलती है। ये तस्वीर 1970 की है, जब इंदिरा गांधी ने वैष्णो देवी मंदिर में माथा टेका था। उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री हुआ करती थीं जब वह जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो के दर्शनों के लिए आईं थी।