{"_id":"60c49783e258002bd25cdc90","slug":"jammu-and-kashmir-advisor-to-lieutenant-governor-emphasizes-on-speeding-up-tourism-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा: उप-राज्यपाल के सलाहकार ने पर्यटन परियोजनाओं को गति देने पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा: उप-राज्यपाल के सलाहकार ने पर्यटन परियोजनाओं को गति देने पर जोर
Sat, 12 Jun 2021 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:46 PM IST
सार
विकास कार्यों को 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। अनंतनाग-पहलगाम-दक्सम सर्किट के विकास कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने को कहा गया। इसी तरह त्राल में 20 दिन के भीतर पर्यटन सुविधाओं को पूरा करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप-राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया है। सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सलाहकार ने नागरिक सचिवालय श्रीनगर में शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
सलाहकार ने स्वदेश दर्शन योजना के हिमाचल सर्किट की प्रगति की समीक्षा की। जम्मू संभाग की परियोजनाओं में व्यापक मानसर कायाकल्प योजना, बिक्रम चौक रेलवे स्टेशन, पुरमंडल और उत्तरवाहिनी और पीएमडीपी के तहत अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से प्रभावी नतीजों के लिए साप्ताहिक आधार पर कार्यों की प्रगति की निगरानी और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दोनों संभागों के निदेशक नियमित आधार पर विकास प्राधिकरणों की समीक्षा करें। परियोजनाओं में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। प्रसाद योजना के तहत हजरतबल के विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन