फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: ADG's escort vehicle overturns in Kathua, SSB jawan dies, two jawan injured

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एडीजी का एस्कॉर्ट वाहन पलटा, एसएसबी जवान की मौत, दो घायल

Mon, 14 Oct 2019 08:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: ADG's escort vehicle overturns in Kathua, SSB jawan dies, two jawan injured
सड़क हादसे में घायल एसएसबी जवान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुख्यालय के एस्कॉर्ट वाहन पलटने से सशस्त्र सीमा बल के एक जवान की मौत हो गई। सोमवार सुबह राजबाग के पास पंजाब रोडवेज से वाहन टकराने पर हादसे में चालक समेत एसएसबी के दो जवान घायल हो गए। हादसा सुबह साढ़े दस बजे के लगभग पेश आया। 
विज्ञापन


एडीजी कठुआ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में भाग लेने जम्मू से कठुआ की ओर आ रहे थे। एस्कार्ट जिप्सी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गई। हादसे में दीन दयाल बुरैया निवासी सरोली तहसील मानपुर जिला राजनंद गांव (छत्तीसगढ़) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


घायल तरसेम सिंह निवासी लखनपुर और अनुज निवासी उत्तर प्रदेश का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed