फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: ABVP will hoist the tricolor in 3500 villages on completion of 75 years of independence

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर एबीवीपी 3500 गांवों में फहराएगा तिरंगा

Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 27 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर परिषद इस बार प्रदेश के जम्मू संभाग में 2500 गांव और कश्मीर के 1000 गांवों में तिरंगा लहराने की नई पहल शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: ABVP will hoist the tricolor in 3500 villages on completion of 75 years of independence
एबीवीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बार प्रदेश के 3500 गांवों में तिरंगा लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर परिषद इस बार प्रदेश के जम्मू संभाग में 2500 गांव और कश्मीर के 1000 गांवों में तिरंगा लहराने की नई पहल शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए परिषद ने प्रदेश के सभी जिलों में टीमें गठित की हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉ. परमेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के वीरों की याद में गांव-गांव में तिरंगा फहराया जाएगा। वीरों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। उनकी बदौलत देश आज सुख की सांस ले रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने कहा: हिंसा कभी 'कश्मीरियत' का हिस्सा नहीं रही, कवयित्री लल्लेश्वरी की कृतियों का किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने बताया कि देश को स्वतंत्र करने में वीरों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी शूरवीरता को ध्यान में रखते हुए जम्मू संभाग और कश्मीर में तिरंगे फहराए जाएंगे। राज्य संयुक्त सचिव रमणीक शर्मा ने बताया राष्ट्रीय पर्व पर शहीदों को याद रखना देशवासियों का फर्ज बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed