फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, amarnath yatra

Jammu News: आधार शिविर यात्री निवास में मरम्मत और रंगरोगन का काम शुरू

Wed, 23 Apr 2025 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 23 Apr 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
jammu, amarnath yatra
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के स्वागत में जुटा पर्यटन विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के भगवती नगर स्थित आधार शिविर यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा को लेकर शुरू कर दी गई हैं। यह यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगी। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जम्मू पर्यटन विभाग प्रयासरत है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना पर्यटन विभाग की ओर से जताई जा रही है। इसे लेकर जम्मू शहर के भगवती नगर स्थित आधार शिविर यात्री निवास में पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।
विज्ञापन

यात्री निवास के मुख्य प्रवेश द्वार के कायाकल्प सहित भवन को सजाने-संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार यात्री के ठहराने की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। वहीं बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए, यात्री हॉल व कमरों को वातानुकूलित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग यात्री निवास प्रांगण में कैंटीन खोलने की टेंडरिंग प्रक्रिया को जल्द ही जारी कर दुकानें अलाट की जाएंगी। इस पर भी काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं, निर्माण व रंगरोगन का काम जून अंत तक पूरा करने लक्ष्य रखा है।
---
यात्रा के दौरान प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पर्यटन विभाग की ओर से यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में यात्रियों को डोगरा संस्कृति व अमरनाथ यात्रा से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
----
लंगर का किया जाएगा आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार आधार शिविर में ठहरने वाले यात्रियों के लिए विशेष करके दो लंगर लगाए जाएंगे। इसमे पहला जम्मू व दूसरा दिल्ली की टीम द्वारा लगाया जाएगा।
---
आरएफआईडी कार्ड के लिए भी लगेगा कैंप
यात्रा के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (आरएफआईडीसी) की श्रद्धालुओं के बनेंगे। इसके लिए यात्री निवास में कैंप लगाया जाएगा। इससे शिव भक्तों इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

---
वैकल्पिक रूप से यहां भी होगा यात्रियों का ठहराव
यात्रा के दौरान खराब मौसम होने से मार्ग बंद हो जाता है ऐसे में यात्रियों का दबाव जम्मू में बढ़ने लगाता है इसको मद्देनजर रखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से यात्री निवास के अलावा शहर के आशाराम बापू आश्रम, चाणक्य चौक स्थित ब्राह्मण सभा व विवेकानंद चौक स्थित अग्रवाल सभा सहित विभिन्न गुरुद्वारों व मंदिरों में वैकल्पिक तौर पर ठहराव के उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed