{"_id":"6587d4ff8cfc3ff10107e183","slug":"jammu-akhnoor-arms-and-ammunition-recovered-from-package-dropped-from-drone-near-loc-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बड़ी साजिश नाकाम: अखनूर में LoC के पास हथियारों की खेप बरामद, एक दिन पहले मार गिराए थे दो आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बड़ी साजिश नाकाम: अखनूर में LoC के पास हथियारों की खेप बरामद, एक दिन पहले मार गिराए थे दो आतंकी
Sun, 24 Dec 2023 12:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:21 PM IST
सार
पलांवाला सेक्टर में छन्नी- दढखौड़ लिंक सड़क के पास गत रात ड्रोन द्वारा एक पैकेट गिराया गया। इसमें पिस्टल, गोला-बारूद, नकदी व अन्य सामग्री शामिल है। इससे पहले तस्कर इन्हें उठा ले जाता, सुरक्षा बल तक इसकी सूचना पहुंच गई। खेप को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
अखनूर में पकड़ी हथियारों की खेप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। रविवार को अखनूर सेक्टर में भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की गई।
विज्ञापन
पलांवाला सेक्टर में छन्नी- दढखौड़ लिंक सड़क के पास गत रात ड्रोन द्वारा एक पैकेट गिराया गया। इसमें पिस्टल, गोला-बारूद, नकदी व अन्य सामग्री शामिल है। इससे पहले तस्कर इन्हें उठा ले जाता, सुरक्षा बल तक इसकी सूचना पहुंच गई। खेप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस और सेना की टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंद कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एक दिन पहले इस इलाके से करीब दस किलोमीटर दूर सीमा पार से घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। अखनूर सेक्टर के खौड़ क्षेत्र में शनिवार-शुक्रवार रात पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश की। इसे भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने विफल कर दिया। सेना के अनुसार इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। हालांकि, उनके साथी भागते समय शवों को भी घसीट ले गए।
विज्ञापन