फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu airport to remain close from 1st to 15th October, Indian Air force mentioned the reason

अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेगा जम्मू एयरपोर्ट, वायु सेना ने बताया है यह बड़ा कारण

Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
jammu airport to remain close from 1st to 15th October, Indian Air force mentioned the reason
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : फाइल
जम्मू एयरपोर्ट 15 दिनों के लिए बंद रहेगा। एक से 15 अक्तूबर के बीच सभी कामर्शियल फ्लाइट रद रहेगी। एयरपोर्ट के साथ बने एयरफोर्स बेस के  रनवे के विस्तारण के चलते विमान सेवा प्रभावित रहेगी। एयरपोर्ट से प्रतिदिन 32 के करीब घरेलू उड़ानें लैंड और टेक आफ करती हैं। ऐसे में आम लोगों को  परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


अक्तूबर महीने के पहले 15 दिनों में दिवाली, नवरात्र, दशहरा जैसे बड़े त्यौहार हैं। कामर्शियल फ्लाइट रद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए काफी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग आते हैं। ट्रेन के अलावा हवाई मार्ग से भी बड़ी संख्या में यात्री जम्मू पहुंचते हैं। 15 दिनों तक एयरपोर्ट के बंद रहने से परेशानी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट को लंबे समय तक बंद रखने के पक्ष में न तो जिला प्रशासन है और न ही जम्मू एयरपोर्ट के अधिकारी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभात रंजन ब्यूरिया ने कहा कि इतने लंब समय तक एयरपोर्ट को बंद रखने से काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में काफी त्योहार हैं। इससे आम लोग भी परेशान होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखा है पत्र’ 

एयरपोर्ट जम्मू के निदेशक ने बताया कि हमने अपनी ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखा है। 15 दिन की अवधि तक एयरपोर्ट को बंद रखना अथॉरिटी के हित में नहीं है। त्योहार के सीजन में कामर्शियल उड़ानें ठप रहने से सबसे अधिक आम लोगों को परेशानी होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed