फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, agriculture, wheat purchase center

राहत : जब तक किसान चाहेंगे, तब तक खुली रहेंगी मंडियां

विज्ञापन
jammu, agriculture, wheat purchase center
कृषि विभाग का आदेश, पहले 31 को हो रही थीं बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इस बार गेहूं खरीद केंद्र (मंडियां) 31 मई से बंद नहीं होंगे। कृषि विभाग के अनुसार जब तक गेहूं मंडियों में बिकने के लिए आएगी, तब तक मंडियां खुलेंगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, पहले मंडियां खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया जाता था।
इस बार फैसले में बदलाव किया गया है। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में गेहूं की फसल देरी से पकती है। फसल बेचने पहुंचते हैं, तो मंडियां बंद हो गई होती थी। इस कारण उन्हें सस्ते दामों में गेहूं को बेचना पड़ता था। अब किसान मंडियों में आराम से फसल बेच सकते हैं। मंडियों में फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू, सांबा और कठुआ में गेहूं खरीद केंद्र सरकार की ओर से खोले गए हैं। इस बार मंडियों का शुभारंभ 27 अप्रैल से हुआ था। फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के माध्यम से मंडियों से गेहूं को खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में गेहूं को साफ करने के लिए भी मशीनों का प्रबंध किया है। सरकार की ओर से किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं बेचने पर 2425 रुपये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।

-----------

इस बार मंडियां 31 मई को बंद नहीं होंगी। यह फैसला देरी से फसल के पकने पर किसानों की समस्या को देखते हुए लिया गया है। अब जब तक किसान मंडियों में आएंगे तब तक वह खुली रखी जाएंगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
-एएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed