फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting

योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बिठाया जाए तालमेल : शैलेंद्र

विज्ञापन
jammu, administration, meeting
योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बिठाया जाए तालमेल
एपीडी के प्रधान सचिव ने की ऋण से जुड़ी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा
विज्ञापन

कहा- पात्र किसानों को मिल सकेगा लाभ, संवितरण प्रक्रिया की जाए सरल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि विभाग की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तालमेल विकसित किया जाए। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि प्रदेश के सभी पात्र किसानों को लाभ दिया जा सके। मंजूरी और उसके बाद संवितरण प्रक्रिया सरल हो। बैंकरों और संबंधित अधिकारी भी तालमेल बिठाए। यह बातें कृषि उत्पादन विभाग (एपीडी) के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर में कृषि उत्पादन विभाग की ऋण से जुड़ी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक में कही।
इस दौरान समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) ऋण उत्पाद, कृषि अवसंरचना निधि योजना (एआईएफ), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमपीई) योजना सहित विभिन्न क्रेडिट से जुड़ी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने तकनीकी रूप से योग्य संसाधनों की सेवाओं का लाभ उठाकर ऋण परियोजनाओं की व्यवहार्य और गुणवत्तापूर्ण विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मंगाने के अलावा तत्काल आधार पर लंबित मामलों के निपटान के लिए बैंकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम फसल योजना के लाभार्थियों की संख्या को और बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करने को कहा। प्रमुख सचिव ने दोनों संभागों के कृषि विभाग को किसानों को फसल बीमा योजना के लाभों और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बनाई गई संबंधित योजनाओं के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने कुछ जिलों के खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधितों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास तेज करने और अपने कामकाज को और अधिक सुव्यवस्थित करने के सख्त निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed