{"_id":"6823b150b71e5693d009e91d","slug":"jammu-administration-committee-jammu-news-c-10-lko1027-611862-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनुबंध समिति में जनजातीय मामले के सचिव होंगे अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनुबंध समिति में जनजातीय मामले के सचिव होंगे अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय मामले विभाग में दो समितियां गठित, 19 अधिकारियों को जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य सरकार ने जनजातीय मामले विभाग में अनुबंध और विभागीय अनुबंध समितियों का गठन किया है। यह समितियां जनजातीय लोगों के उत्थान को लेकर राज्य सरकार से बातचीत करेंगी। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एम राजू ने अधिसूचना जारी की है।
दोनों समितियों में 19 अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसमें अनुबंध समिति में एक अध्यक्ष और नौ सदस्य होंगे। अनुबंध समिति में जनजातीय मामले विभाग के सचिव अध्यक्ष होंगे। वित्त विभाग के प्रतिनिधि, तकनीकी सचिव, लोक निर्माण विभाग या विकास आयुक्त, निदेशक जनजातीय मामले, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति, मुख्य अभियंता गुणवत्ता नियंत्रण, मुख्य अभियंता (तकनीकी), निदेशक वित्त, जनजातीय मामले संयुक्त निदेशक प्लानिंग सदस्य होंगे।
इसके अलावा उद्योग और वाणिज्य विभाग से अतिरिक्त सचिव सदस्य होंगे।
-- -- -- -- -- -- -
विभागीय अनुबंध समिति में पीडब्ल्यूडी सचिव होंगे अध्यक्ष
विभागीय अनुबंध समिति में अध्यक्ष के अलावा आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी विभाग के तकनीकी सचिव या विकास आयुक्त अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा जनजातीय मामले विभाग के निदेशक, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग, मुख्य अभियंता गुणवत्ता जांच, मुख्य अभियंता (तकनीकी), निदेशक वित्त, वित्त सलाहकार, संयुक्त निदेशक प्लानिंग, वित्त विभाग से अतिरिक्त सचिव स्तर का प्रतिनिधि और उद्योग और वाणिज्य विभाग से अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है।