फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administrarin, govt. employ

Jammu News: सरकारी कर्मियों को मौका, 27 तक भरें वार्षिक संपत्ति रिटर्न

विज्ञापन
jammu, administrarin, govt. employ
अमर उजाला ब्यूरारो
विज्ञापन

जम्मू। सरकारी कर्मचारियों को वार्षिक संपत्ति रिटर्न (2023 का वर्ष) भरने का आखिरी मौका दिया गया है। सरकार ने संपत्ति रिटर्न प्रणाली (पीआरएस) पोर्टल पर रिटर्न भरने की अवधि को 13 से 27 फरवरी 2024 तक विस्तार कर दिया है। इससे पहले गत 31 जनवरी तक रिटर्न भरने की आखिरी तिथि थी। लेकिन पाया गया कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने संबंधित पोर्टल पर खुद को पंजीकृत किया है, लेकिन वार्षिक संपत्ति रिटर्न नहीं भरी है। संपत्ति रिटर्न नहीं भरने वाले कर्मचारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी एक आदेश में बड़ी संख्या में पोर्टल पर कर्मचारियों ने वार्षिक संपत्ति रिटर्न भरने में रुझान नहीं दिखाया है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि जिन कर्मियों के नए मोबाइल नंबर हैं उन्हें पोर्टल पर अपग्रेड करें, ताकि ओटीपी सहित अन्य तकनीकी समस्याएं न आएं। कर्मचारी तकनीकी सहायता के लिए मदद ले सकते हैं। नियंत्रण अधिकारी/डीडीओएस को कर्मचारियों के वार्षिक संपत्ति रिटर्न भरवाना सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed