{"_id":"67993efddf4eb2f77a069e61","slug":"jammu-accident-12-people-injured-jammu-news-c-10-jam1003-533435-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से कटड़ा जा रही बस डंपर से टकराई, 12 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से कटड़ा जा रही बस डंपर से टकराई, 12 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े डम्पर से टकराई बस स्रोत - सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू से कटड़ा जा रही बस के मंगलवार को हाईवे पर डंपर से टकराने से 12 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा के पास जंबू जू के सामने हुआ है। घायलों में 11 उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली का रहने वाला है। सभी को उपचार जीएमसी जम्मू में जारी है।
सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस जम्मू से श्रद्धालुओं को लेकर मां वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा लेकर जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली के थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के पास स्तिथ जंबू जू के सामने बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई।
हादसे से बस सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया। सभी को मामूली चोटें ही आईं हैं। सड़क हादसे में ये लोग हुए घायल: घायलों में से चार नाबालिग हैं। अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार सतीश कुमार (32) पुत्र लेफ्टिनेंट ज्ञानी प्रसाद, संगीता (23) पुत्री दया शंकर, सूरज साहू (32) पुत्र बालक राम साहू, रोहित कुमार (25) पुत्र मुन्ने लाल और विपन कुमार (25) पुत्र कुबेर प्रजापति सभी निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। उर्वशी (14) पुत्री नितिन सिंह, माही (10) पुत्री अनुज ठाकुर और शिवम (06) पुत्र अनुज ठाकुर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। इनके अलावा मिंटू (25) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), संजना (20) पुत्री प्रदीप कुमार निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), अभय (26) पुत्र बसंत निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और मनीषा (14) पुत्री राजा निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।