फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: A large number of people took to the streets against the Vaishno Devi ropeway project

Jammu : वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे लोग, 18 दिसंबर को कटड़ा बंद का आह्वान

Mon, 16 Dec 2024 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 04:55 AM IST
सार

आंदोलन का नेतृत्व कर रही श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने 18 दिसंबर को अपनी मांगों के समर्थन में शहर में पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान होटल, गेस्ट हाउस, बस, टैक्सी और ऑटो सभी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Jammu: A large number of people took to the streets against the Vaishno Devi ropeway project
रोपवे(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रही श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने 18 दिसंबर को अपनी मांगों के समर्थन में शहर में पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान होटल, गेस्ट हाउस, बस, टैक्सी और ऑटो सभी बंद रहेंगे।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वालों ने कटड़ा के मुख्य बाजार में रैली निकाली और रोपवे स्थापित करने के लिए मंदिर बोर्ड के खिलाफ नारे लगाए। रैली शालीमार पार्क से शुरू हुई और बस स्टैंड पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में शामिल लोगों ने पिछले महीने रोपवे विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद दर्ज की गई एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की भी मांग की गई। पिछले महीने, दुकानदारों, मजदूरों और ट्रैक पर काम करने वाले टट्टू और पालकी वालों ने चार दिनों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जुगर किशोर शर्मा ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, हमारा मानना है कि यह परियोजना गलत तरीके से बनाई गई है और हितधारकों को बेरोजगार बनाने के अलावा हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। हमने इस मुद्दे पर उप राज्यपाल द्वारा गठित डिवीजनल कमिश्नर की अगुवाई वाली समिति को बार-बार यह स्पष्ट कर दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनकारी मंदिर बोर्ड के खिलाफ नहीं बल्कि रोपवे परियोजना के खिलाफ हैं।

प्रशासन पर समाधान न निकालने का आरोप
पूर्व मंत्री ने कहा, हमारा मानना है कि इस परियोजना तीर्थयात्रा प्रभावित जाएगी और कटड़ी की आर्थिक स्थिति भी खराब होगी। समिति ने विरोध फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे पिछले महीने जिला प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया था। हमें 15 दिसंबर तक इस मुद्दे पर समाधान का वादा किया गया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारी बोले, मंदिर का इतिहास नहीं खत्म होने देंगे
संघर्ष समिति के चेयरमैन वली राम राणा, सदस्य करण सिंह, प्रताप सिंह, सोनू ठाकुर, मजदूरों के नेता भूपेंद्र सिंह व सोहन सिंह ने कहा, बाण गंगा चरण पादुका और अर्धकुंवारी मंदिर का इतिहास खत्म नहीं होने देंगे। इस मौके पर ओंकार सिंह, बरुण मगोत्रा, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, मोहल सिंह, कमलेश कुमार, दीपक कुमार, राम प्रकाश सुरी सहित हजारों की संख्या में युवा और स्थानीय लोग मौजूद थे।


इसलिए हो रहा विरोध
श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के मार्ग पर 250 करोड़ रुपये की लागत से यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। यात्रा मार्ग के दुकानदार, पिट्ठू और पालकीवालों के साथ स्थानीय लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उन्हें अपनी आजीविका के नुकसान का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed