{"_id":"6449d1048aae6f56fe0a1ec3","slug":"jammu-a-heavy-stone-fell-on-the-house-from-the-hill-in-kishtwar-one-died-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पहाड़ी से मकान पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, एक के दबे होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पहाड़ी से मकान पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, एक के दबे होने की खबर
Thu, 27 Apr 2023 05:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 05:14 PM IST
सार
किश्तवाड़ शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया में पहाड़ी से एक भारी पत्थर मकान पर गिरा जिसमें दबे 2 लोगों में से एक की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अरशद हुसैन गनई नाम के युवक की मौत हो गई है और राशिद की जान बच गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। किश्तवाड़ शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया में पहाड़ी से एक भारी पत्थर मकान पर गिरा जिसमें दबे 2 लोगों में से एक की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अरशद हुसैन गनई नाम के युवक की मौत हो गई है और राशिद की जान बच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला किश्तवाड़ मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया गांव में आज तड़के लगभग 3:30 और 4:00 के बीच में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। मकान में दो युवक सोए हुए थे। एक 19 वर्षीय और एक उससे छोटा लगभग 17 वर्ष का जिसमें 19 वर्ष के युवा की मौत हो गई और दूसरा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार अरशद हुसैन गनाई की मौत हो गई और पास में सोए हुए राशिद बाल-बाल बच गए। गांव के सरपंच मोहम्मद रफी शाह लोईदार ने कहा कि हम खतरे में हैं। पूरा गांव पहाड़ी के नीचे है। कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। जिस प्रकार आज का हादसा हुआ ऐसा पहले भी हुआ था। कुछ वर्ष पहले उसमें भी भारी नुकसान हुआ था और आज टनो के वजन के हिसाब से इस गिरे हुए पत्थर से दो गौशालाएं और एक मकान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया कि मकान में सोए हुए 19 वर्षीय की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरा गांव स्तब्ध हैं। हम परेशान हैं कि जाएं तो जाएं कहां। हादसे के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। हालांकि देर सुबह के बाद पुलिस की एक टीम आई जिसने मृतक को जिला अस्पताल किश्तवाड़ शिफ्ट किया जहां पर उसका पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद शव को उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।