{"_id":"6386f2671b506c5a4b5c3cf9","slug":"jammu-88-bills-cut-in-sanskrit-in-warehouse-to-promote-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वेयर हाउस में देववाणी में काटे गए 88 बिल, संस्कृत को बढ़ावा देने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वेयर हाउस में देववाणी में काटे गए 88 बिल, संस्कृत को बढ़ावा देने की पहल
Wed, 30 Nov 2022 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:34 AM IST
सार
संस्कृत बाजार में वेयर हाउस में आने वाले लोगों को संस्कृत भाषा का उपयोेग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।मंडी में संस्कृत बाजार का आयोजन संस्कृत के विद्वान डॉ. उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी समारोह के तहत किया गया था।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस नेहरू मार्केट में मंगलवार को संस्कृत बाजार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देववाणी संस्कृत के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना रहा। मंडी में खाद्य सामग्रियों के नाम संस्कृत में लिखे गए थे। दिनभर की बिक्री में 88 बिल संस्कृत भाषा में काटे गए। इसमें दुकानदारों ने सहयोग किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा को समझाने में मदद की। बुधवार शाम को वेयर हाउस कार्यालय में संस्कृत कक्षा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू ने चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली, श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रणवीर परिसर जम्मू कश्मीर और शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) जम्मू के सहयोग से संस्कृत बाजार लगाया था। संस्कृत बाजार में वेयर हाउस में आने वाले लोगों को संस्कृत भाषा का उपयोेग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
मंडी में संस्कृत बाजार का आयोजन संस्कृत के विद्वान डॉ. उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी समारोह के तहत किया गया था। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि संस्कृत और दूसरी मातृ भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता शाम लाल शर्मा, चूड़ामणि संस्कृत संस्थान के मुख्य न्यासी शक्ति पाठक, कृषि निदेशक केके शर्मा, रोहित शास्त्री, मुनीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन